शिव की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे शिवालय; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। नगर एवं क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया नगर के साथ साथ शिव धाम बापौली और जामगढ़ में सुबह से ही श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ देखी गई। नगर ब क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धा भाव से शिव का गंगाजल व दूध से अभिषेक बेलपत्री और फूलों से श्रृंगार किया। श्रद्धालुओं ने पूरे हर्ष उल्लास के साथ शिव-पार्वती का पूजन किया।इस दौरान शिवालयो पर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे। भोलेनाथ के पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालु । फूलों, रंग विरंगी लाइटों व दीयों की रोशनी से सजे शिवालयों में श्रद्धालु भक्ति में डूबे
बही नगर के समीप प्राचीन शिव मंदिर बापौली धाम में ओजस अस्पताल के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 500 मरीजों का स्वास्थ्य चेकअप किया किया गया । साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बापौली धाम समिति के सदस्यों के साथ ही पूज्य महाराज श्री जम्मू वाले लाल बाबा जी ने स्वयं अपने हाथों से शिव भक्तों को साबूदाने खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया वही बापौली धाम समिति के सचिव प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया की पूज्य श्री महाराज जम्मू वाले लाल बाबा जी के आशीर्वाद से यहां पिछले कई वर्षों से महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और इस बात का विशेष रुप से ध्यान रखा जाता है बापौली धाम में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। बताया की आज महाशिवरात्रि पर्व पर्व पर भी लगभग 45 कुंटल साबूदाने की खिचड़ी का वितरण किया गया। साथ ही बापौली पहुंचने वाले मार्गो पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई है।


