मध्य प्रदेश

साहू समाज महिला मंडल की बैठक सम्पन्न समिति गठित

सिलवानी। शुक्रवार को साहू समाज धर्मशाला में साहू समाज महिला मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी एवं जगदीश स्वामी की आरती की गई। आरती के पश्चात साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी जयंती 5 अप्रैल 2024 को मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। नगर साहू समाज के अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद साहू, नव युवक मंडल अध्यक्ष घनशयम साहू ने 5 अप्रैल 2024 को भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती मनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 अप्रैल को साहू समाज की आराध्य में कर्मा देवी जयंती मनाई जाएगी। कर्मा देवी जयंती का आयोजन नवयुवक साहू समाज मंडल एवं साहू समाज द्वारा किया जाता है।
इसी को लेकर साहू समाज महिला मंडल की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर महिला मंडल का गठन भी किया गया जिसमें महिला मंडल अध्यक्ष वर्षा साहू, उपाध्यक्ष रजनी, कोषाध्यक्ष गीता, सचिव सुशीला, सहसचिव सरोज, संगठन मंत्री लीला, सांस्कृतिक मंत्री पल्लवी, कार्यवाहक अध्यक्ष रेखा साहू, सदस्य द्रोप्ति, सरोजरानी, सुशिला, लक्ष्मी को बनाया गया।

Related Articles

Back to top button