धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रीराम कथा का संगीतमय आयोजन 18 से 26 नवंबर तक

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन।
रायसेन नगर मे श्रीराम कथा का संगीतमय आयोजन 18 से 26 नवंबर तक मानस पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामानन्दाचार्य श्री रामल्लाचार्य महाराज मानसपीठ खजुरी ताल सतना के श्रीमुख से संगीतमय तरीके प्रस्तुत की जाएगी। यह जानकारी पण्डित बद्री पाराशर, दिलीप त्रिपाठी, ब्रजेश राय ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन सर्व मनोकामना पूर्ण सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 18 से 26 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। संगीतमयी श्रीरामकथा का आयोजन रोजाना दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा।कथा के मुख्य आयोजक जगद्गुरु श्री रामल्लचार्य सेवा संस्थान रायसेन हैं। 18 नवंबर गुरुवार कलशयात्रा बाजे गाजों के बीच सिद्ध दादाजी हनुमान मन्दिर गंजबाजार से दोपहर 1 बजे शुरू होकर रायसेन शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल श्रीरामपुर नबावपुर पहुंचकर समापन होगी।आयोजकों ने धर्मप्रेमी जनता से आयोजन में शामिल हो कर इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है। श्री रामकथा का समापन 26 नवंबर शुक्रवार को होगा। इसी दिन हवन पूजन महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button