मध्य प्रदेश
रेल्वे कोचिंग डिपो में कार्यरत कर्मचारियों को दिलाई मतदान करने की शपथ

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले मे होने वाले लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने रेल्वे कोचिंग डिपो पश्चिम मध्य रेल्वे में कार्यरत कर्मचारियों को जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने शपथ दिलाई।
इस अवसर पर घनश्याम सोनी ने 19 अप्रैल को लोकसभा के चुनाव के लिये होने वाले मतदान में अनिवार्य रूप से वोट डालने का आग्रह उपस्थित कर्मचारियों से किया। इस दौरान महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने मतदान दिवस के लिए सेल्फी ली। सभी ने शपथ के दौरान एक स्वर में मतदान करने का संकल्प लिया। रेल्वे से स्वप्निल, जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप सेल से योगेश शर्मा, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।



