मध्य प्रदेश

चौरसिया सामूहिक आदर्श विवाह व परिचय सम्मेलन 20, 21 अप्रेल को सागर में

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । अखिल भारतीय चौरसिया सामूहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन का विराट आयोजन चौरसिया समाज सागर के तत्वावधान मे आगामी 20, ,21 अप्रैल 24 को आयोजन स्थल श्री मां महलवार देवी मन्दिर परिसर संजय ड्राइव रोड पुर्वियाऊ सागर मे प्रतिबर्ष की भांति आयोजित किया गया है। इस सम्बध मे अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की, राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, सम्मेलन समिति अध्यक्ष हरगोविन्द चौरसिया, बसन्त चौरसिया, श्रीराम चौरसिया, देवेन्द चौरसिया सचिव, आशाराम चौरसिया, सीताराम चौरसिया पचकोडी के अलावा अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा मध्यप्रदेश के संगठन मंत्री, सामाजिक कार्यकर्त्ता व पत्रकार कुंदनलाल चौरसिया ने सभी समाज के लोगो से आगृह किया है कि वह सम्मेलन मे बढ चढ कर हिस्सा ले और इसे सफलता की ऊचाईयो पर ले जाये।
कुंदनलाल चौरसिया ने बताया कि यह सामूहिक आदर्श विवाह का विशाल व अनुकरणीय आयोजन समाज मे व्याप्त कुरीतियो, कुप्रथा, रूढीवादी परम्परा, दकियानूसी, आडम्बर, फिजूलखर्ची, दहेजप्रथा, बालविवाह, मृत्यु भोज आदि बुराईयो को मिटाने के लिये किया जाता है जिसके परिणाम स्वरूप आज समाज मे आशातीत जन जागृति आने से सामाजिक एकता व सद्भभाव मे वृद्धि हुई है। सागर मे होने जा रहे इस विशाल चौरसिया समाज आदर्श विवाह व परिचय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सभी सामाजिक बन्धुओ से अपने सभी कामकाज को छोडकर उत्साह के साथ सम्मिलित होने व अपने विवाह योग्य लडका लडकियो का परिचय कराने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button