धार्मिकमध्य प्रदेश

कर्मा देवी जयंती धूमधाम से मनाई गई

रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी तहसील मुख्यालय चंदिया में मां कर्मा जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई, प्रारम्भ में कलश यात्रा आपके फौजी चौराहा से निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत एवं चाय नाश्ता की व्यवस्था समाज द्वारा की गई । अभी समाज के लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आसपास एवं दूर-दूराज से स्वजाति बंधु सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में अतिथि विधायक शिवनारायण सिंह, चंद्रप्रताप द्विवेदी, शिवकरण साहू और रघुनंदन साहू, आनंद साहू, महेंद्र साहू, सुनील साहू आदि ने मां कर्मा जयंती पर अपने विचार रखते हुए साहू समाज को आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button