क्राइम

जिला बदर के आरोपी घूम रहे थे शहर में, आदेश का उल्लंघन करना पड़ा भारी, भेजा जेल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का पालन कराते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां जैसे जिला बदर, एनएसए आदि की कार्यवाही किए जाने के लिए आदेशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली कटनी निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा द्वारा क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़, वाहनों की चैकिंग, क्षेत्र के गुण्डा बदमशों की चैकिंग, जिला बदर, एनएसए की कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में रविवार को कॉम्बिंग गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बैलट घाट कटनी निवासी अंकुश पिता रविन्द्र गोस्वामी एवं शुभम पिता बजरंगी गोस्वामी जिनके विरूद्ध पूर्व में जिला दण्डाधिकारी ने 4-4 माह का जिला बदर आदेश जारी किया गया था। उक्त दोनों आरोपी जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 188 भादवि. 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है । दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
इसके अलावा लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की जा रही है, ताकि शांतिपूर्ण रूप से चुनाव संपन्न कराया जा सके।
कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा व उनकी टीम उनि. अरूणपाल सिंह, रामचंद्र शुक्ला, सउनि. विजय शंकर गिरी, आर. अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र बहादुर सिंह, मंसूर हुसैन, दिनेष चंद की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button