झलौन में महावीर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
झलौन । दमोह जिले के तेंदूखेड़ा सकल दिगंबर जैन समाज झलौन के द्वारा प्रातः 7 बजे चंदा प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में नीचे की वेदी में श्रीजी का पूजन अभिषेक शांतिधारा के उपरान्त श्रीजी को विमान में विराजमान कर डीजे बाजे केसरिया धर्म ध्वजा लेकर बच्चों महिलाओं पुरुषों द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जयकारो का उद्घोष करते हुए भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए बस स्टैंड चौराहे पर एक सभा में परिवर्तित कर श्रीजी का सकल समाज की पुरुष महिलाओं द्वारा पूजा आरती बंदन जयकारो का उद्घोष करते हुए शिक्षक जितेंद्र जैन द्वारा सत्य के प्रवाचक जियो और जीने दो, के प्रथम उद्घोषक अहिंसा की संवाहक आत्म कल्याण के संदेश वाहक जैन धर्म के 24 में तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी जी के 2623 में जन्म कल्याणक महोत्सव पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संबोधित किया।
इस अवसर पर सुरेश जैन, पदम जैन, राजेंद्र जैन, जयकुमार जैन, चक्रेश जैन, पवन जैन, शीलचंद जैन, कुंदन जैन, महेंद्र जैन, ब्रितेश जैन, अशोक जैन, विनोद जैन, मुकेश जैन, जवाहर जैन, मनोज जैन, विनय जैन, राकेश जैन, त्रिलोक जैन, समय जैन, रोहित जैन, मृगांक जैन, शैलेश जैन, सतीश जैन, आशीष जैन, सचिन जैन आदि सभी जैन समुदाय के पुरुष महिलाओं ने अपने अपने घरों के सामने रंगोली सजाकर श्रीजी के समक्ष झूम झूम कर नृत्य करते हुए आरती बंदन जयकारो के साथ राहगीर दर्शकों को फल केले बांट कर महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई।

