रजपुरा थाना प्रभारी ने सादपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों को किया जागरूक

गांवों में अवैध शराब बंद कराने का दिया आश्वासन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान “हम होंगे कामयाब” के तहत थाना रजपुरा एवं सादपुर पुलिस ने युवाओं को किया गया जागरूक थाना प्रभारी रजपुरा ने ग्राम सादपुर के सरपंच प्रतिनिधि सहित भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व सादपुर गांव के युवाओं को किया गया जागरूक रजपुरा थाना प्रभारी शत्रुघ्न दुबे द्वारा जनसंवाद किया गया । जागरूकता के तहत, साइबर सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी से युवाओं को कराया गया अवगत साथ ही नवयुवको को नशे से दूर रहने की सलाह भी दी है। नशा के सेवन से बहुत नुकसान है और गांवो मे जहां पर भी अवैध शराब बिकती है व बनाई जाती है उन लोगो को पहले समझाईस देगे उसके बाद कठोर कार्रवाई की जायेगी गांव में किसी भी तरह के अवैध कारोवार नही फलने फूलने नही देगे।



