क्राइममध्य प्रदेशराजनीति

माइक बंद कराया तो विधायक ने थाना प्रभारी को खुले मंच से ही धमकाया

सोशल मीडिया वीडियो वायरल
रायसेन । शुक्रवार की रात्रि में जिले के मण्डीदीप की चुनावी सभा में भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने खोया अपना आपा, थाना प्रभारी मण्डीदीप को खुले मंच से ही धमकाया।
थाना प्रभारी को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
विधायक सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर को धमकाने के साथ गाली भी दी।
मण्डीदीप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान की चल रही थी चुनावी सभा।
थाना प्रभारी ने लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते रात्रि दस बजने के कारण सभा को बंद करने को कहा तो भड़क गये विधायक सुरेन्द्र पटवा जी।
मंच से ही सार्वजनिक दूर ट्रांसफ़र करने की धमकी के साथ दे डाली गाली भी।
पुलिस कर्मियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश।
विधायक की इस हरकत से पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान भी हुये नाराज।
पूरी घटना बीती रात दस बजे के आसपास की।

Related Articles

Back to top button