गेंहू खरीदी उपार्जन प्रभारी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

सागर लोकायुक्त टीम की बडी कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । आवेदक प्रकाश पटेल, निवासी ग्राम महुना तहसील पटेरा जिला दमोह ने आरोपी हरिसिंह ठाकुर, केंद्र प्रभारी गेंहू उपार्जन केंद्र पटेरा, जिला दमोह के विरुद्ध गेंहू तुलवाने में रिश्वत लिए जाने की शिकायत की गई थी।
जिस पर सागर लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को गेंहू उपार्जन केंद्र पटेरा जिला दमोह में हरिसिंह ठाकुर, केंद्र प्रभारी गेंहू उपार्जन केंद्र पटेरा को रिश्वत राशि*-3500/- रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
आरोपी द्वारा आवेदक के गेंहू तुलाई के एवज में 25/- रुपये प्रति क्विं. की रिश्वत की मांग की गई थी जो आज 3500/- रुपये की रिश्वत लेते मुस्कान वेयर हाउस उपार्जन केंद्र पटेरा में पकड़ा गया।
दल में ट्रैपकर्ता निरीक्षक अभिषेक वर्मा, निरीक्षक केपी एस बेन, लोकायुक्त स्टॉप एवम स्वतंत्र पंचसाक्षीगण की उपस्थिति में कार्यवाही की गई।



