क्राइम

ढाबा बना ईधन का हेरफेर का अड्डा, क्राइम ब्रांच की दबिश से 300 लीटर पेट्रोल सहित 1350 लीटर डीजल किया जप्त

NH 30 सड़क मार्ग धनगवा थाना सिहोरा का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सीमा ग्रामीण धनगवा एनएच 30 नेशनल हाइवे पर बने सूर्या ढाबा का मामला प्रकाश मे आने पर क्राइम ब्रांच की टीम व सिहोरा पुलिस ने दबीश देकर पेट्रोल व डीजल चोरी किया हुआ जप्त किया गया।
सिहोरा पुलिस ने बताया कि सूर्या ढाबा की आड़ में डीजल-पेट्रोल बेचने का धंधा चल रहा था। भनक लगते ही क्राइम ब्रांच और सिहोरा पुलिस ने छापेमारी करते हुए मौके से 1350 लीटर डीजल, 300 लीटर पेट्रोल पकड़ा है। साथ ही संचालक को दबोच लिया गया है। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। सूत्रों की माने तो में डिपो से आने वाले डीजल और पेट्रोल को टैंकरों से निकालकर उसे बेचने का काम सूर्या ढाबा में कई दिनों से किया जा रहा है!
जिसकी सूचना क्राइम ब्रांच को मिली। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने सिहोरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेड मार दी। अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 1350 लीटर डीजल, 300 लीटर पेट्रोल समेत बिक्री के नगद 15500 अन्य उपकरण जप्त करते हुये पुलिस ने 379 की धारा के तहत अपराध दर्ज कर देर रात तक वैधानिक कार्यवाही जारी रही। सूर्या ढाबा के संचालक बब्लू ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में नए खुलासे हो सकते है।
कार्यवाही में सिहोरा थाने के सब इंस्पेक्टर आरपी धुर्वे, मुकेश राजपूत, परमजीत यादव, क्राइम ब्रांच से अजय पांडे, संजय मिश्रा, मोहम्मद इस्माइल, रंजीत यादव, प्रमोद सोनी आदि की उपस्थिति मे कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button