नगरीय प्रशासन कि सांठ गांठ से नगर मे खुलेआम चल रहा अवैध बोरवेल का कारोबार

जिला कलेक्टर के आदेशों का खुलेआम किया जा रहा उल्लंघन
पीएचई विभाग की संमतशाही बिना आदेश के सीना चीर रही बोरिंग मशीन
रिपोर्टर : मनीष यादव
लिधौरा। बीते दिनों टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश कुमार शर्मा द्वारा आदेश जारी किया गया था की वर्ष 2023 में औसत वर्षा से कम वर्षा होने के कारण आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल स्रोतों की आवक क्षमता घटने की संभावना है जिसके कारण जिले में आगामी ग्रीष्ट काल में पेयजल संकट संभावित है पानी का लेबल ज्यादा नीचे गिर गया है जिस कारण अवैध बोरवेल की रोकथाम के लिए बोरवेल्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। मगर लिधौरा नगर में अवैध बोरवेल का कारोबार दिन दहाड़े चल रहा है। स्थानीय बोरबेल मसीन संचालक पीतांबरा बोरबैल द्वारा आदेश की अभेलना की जा रही हैं नगरीय प्रशासन कि शांटगांठ से कारोबारी दिन दहाड़े लगा रहै हैं बीच बाजार मे बोर प्रसाशनिक कर्मचारियों कि लापरवाही देखने को मिल रही है लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक कर्मचारीओ कि साटगांठ से ही बोरवेल संचालक फल फूल रहे हैं लिधौरा नगर में ग्रामीण बैंक के पास वार्ड नं 7 में एक व्यक्ति के चबूतरे पर अवैध खनन कर बोरिंग की जा रही है। कलेक्टर महोदय ने अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके वावजूद लिधौरा नगर में दिनदहाड़े अवैध बोरिंग की जा रही है ।
इस संबंध में सूर्यांश कटारे पीएचई विभाग कहना है कि लिधौराखास में तो कहीं कोई सरकारी बोर अब लगना नही है पूरे लग चुके है अगर अवैध रूप से बोर कहीं लग रहा है तो उस पर सक्त कार्यवाही होगी
शिवि उपाध्याय, सीएमओ नगर परिषद लिधौरा का कहना है कि नगर परिषद द्वारा जो बोर होने थे बो कार्य पूरा हो चुका है अब सरकारी बोर नही होना है अगर कोई भी आदेश की अभेलना करता है तो कार्यबाही की जायेगी।
मनीष मिश्रा, थाना प्रभारी लिधौरा का कहना है कि बेसे तो पुलिस इसमें कुछ नही कर सकती है पर जानकारी मिली है के नगर परिषद का गड्ढा है। बोर सरकारी है या प्राइवेट इसकी जानकारी नही है अगर नगर परिषद के अध्यक्ष बोलेंगे तभी उस पर कार्यवाही करेंगे नहीं तो हम कुछ नहीं कर सकते।



