आसमान छू रहे सब्जियों के दाम यह नजारा हाट बाजार में देखने को मिला

रिपोर्टर : सतीश मैथिल
सांचेत । आसमान छू रहे हरी सब्जियों के यह नजारा कस्बा सांचेत के हाट बाजार में देखने को मिला हरी सब्जियों के दाम पिछले दस दिनों में आसमान छू रहे हैं। सब्जियों के दामों में एकाएक उछाल से गृहणियों के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। सब्जियों के दाम बढऩे से हरी सब्जियां खरीदना आम आदमी के बूते से बाहर हो रहा है। मजदूर आदमी को हरी सब्जी खरीद ही नहीं पा रहा है। गरीब के थाली में चटनी के रूप में रोजाना काम आने वाला हरा धनिया भी इन दिनों सब्जी मंडी में 100 रुपए प्रति किलो के दामों में बिक रहा है। सब्जी मंडी व्यापारियों का कहना है कि खेतों में पानी का स्तर कम होने के कारण सब्जियों के दामों में उछाल आया है। टमाटर भी बाजार में 10 रुपए किलो था जो आज 40 रु से लगाकर 50 रुपए प्रति किलो के दाम में बिक रहा है।
फसल नहीं है
सब्जी मंडी व्यापारियों के मुताबिक गर्मी में बोई गई सब्जियों की पैदावार घट गई है। भोपाल विदिशा मंडी से इन दिनों हरी सब्जियों की आवक कम हो गई है। सब्जियों की कम आवक के कारण दाम बढ़े है।
सब्जी विक्रेता दीपक कुशवाह ने बताया नई फसल आने पर दाम घटेंगे। सब्जी मंडी व्यापारियों के मुताबिक नई सब्जियों की फसल आने में अभी एक माह का समय है। जब तक नई सब्जियों की फसल बाजार में नहीं आती है, तब तक बाजार में हरी सब्जियों के दाम नीचे नहीं आएंगे। एक माह बाद नई फसल आने पर हरी सब्जियों के दाम गिरेंगे।
यह है सब्जियों के दाम
सब्जी मंडी व्यापारियों के मुताबिक टमाटर 40 से 50 रुपए प्रति किलो, भिड़ी 40 से 50, मिर्ची 80 से 100, शिमला मिर्च 80, फूल गोभी, 60, हरा धनिया 100, अदरक 60 लोकी 30 से 40, खीरा ककड़ी 40, तोरु 100 रुपए प्रति किलो के दाम में बिक रही है।
आवक कम है
सब्जी मंडी में हरी सब्जियों की आवक कम है। सब्जियों की फसल भी नहीं है। अधिक गर्मी से सब्जियों की फसल खराब हो गई है। नई फसल आने पर दाम कम होंगे। – दीपक कुशवाहा, सब्जी विक्रेता सांचेत
फल तो बहुत महंगे चल रहे है आम 80 रु किलो से 100 रु किलो विक रहा है।



