क्राइम
अज्ञात बदमाश पल्सर बाइक लेकर भागे

देहगांव बम्होरी मार्ग की घटना
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन । रायसेन से बरेली जाते समय देहगाव से बम्हौरी के बीच में ग्राम बोरपानी के पास कुछ बदमाशों ने दीपक रघुवंशी पिता रसिक बिहारी रघुवंशी की मोटर साइकिल बजाज पल्सर 125 ब्लेक कलर जिसका गाडी न. MP38 ZB 7954 को अज्ञात व्यक्तिाओं के द्वारा छुडाकर ले गए। जिसकी रिपोर्ट फरियादी द्वारा थाना देवनगर में की गई है वही लगभग दो दिन होने के बाद अभी तक बदमाशों का पता नहीं लग पाया । ऐसे अपराध दिन में दिन जन्म लेते जा रहे हैं ऐसे में जंगल के रास्ते से निकलना लोगों का मुश्किल होता हुआ दिखाई दे रहा है।



