77 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नारकोटिक्स ब्यूरो ने उदयपुरा खिरिया टोल नाका पर की कार्यवाही
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर की टीम ने शनिवार की देर शाम उदयपुरा के खिरिया टोल प्लाजा पर एक 407 गाड़ी क्रमांक MP13 GA 5850 जप्त कर 77 किलो गांजा बरामद किया। उक्त सामग्री छत्तीसगढ़ से होते हुए भोपाल जबलपुर मार्ग से इंदौर ले जाए जा रही थी इस मामले में नारकोटिक्स ब्यूरो ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर द्वारा 77 किलोग्राम गांजा की जपती के साथ प्रतिबंधित सामग्री ले जा रहे एक 407 गाड़ी को जप्त किया प्रतिबंधित पदार्थ ले जाने वाले दो आरोपियों को भी नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया है यह कार्यवाही शनिवार की रात उदयपुरा खिरिया टोल प्लाजा भोपाल जबलपुर मार्ग पर देर रात की गई प्रतिबंधित सामग्री को गांजा तस्करों के द्वारा खाली गाड़ी में पीछे डालकर तिरपाल से छुपाया गया था गांजा की तस्करी के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर की टीम ने तस्करों की गतिविधियों पर गहन निगरानी रखी गई थी।



