गलत उपचार से महिला की हुई मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर परिजनो ने लगाए आरोप

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम टोरिया सुकलान से मामला सामने आया है। जहां पर एक झोला छाप डॉक्टर ने महिला को गलत उपचार दे डाला और उपचार में महिला की मौत हो गई यह आरोप मृतिका के परिजनो ने लगाया है जिला अस्पताल में महिला के शव का पीएम कराया गया। और पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। अस्पताल में पीएम के दौरान मृतिका महिला रामदेवी अहिरवार के पति राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी के हाथ पैर में दर्द था। उपचार के लिए उसे बमोरी के डॉक्टर रिंकू बंगाली के पास ले गए थे। रिंकू ने बोतल चढ़ा दी और वह मार्केट चले गए। जब मृतिका महिला के शरीर में खुजली और होठ वा आंख में सूजन आई। तो परिजनों ने डॉक्टर रिंकू को मार्केट से बुलाया दो बार बुलाने के बाद डॉक्टर साहब क्लीनिक पर पहुंचे। इसके बाद डॉक्टर साहब बोले कि कुछ नहीं बोतल से इंफेक्शन हो रहा है बोतल हटाकर इंजेक्शन लगा रहे हैं। महिला को इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद महिला की हालत और बिगड़ गई और महिला की मौत हो गई। डॉक्टर साहब निजी वाहन से महिला को और परिजनों को झांसी उपचार के लिए लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर साहब द्वारा मृतिका महिला के परिजनों से पैसे के लेनदेन कर मामले को शांत करने की बात कही गई यह आरोप मृतिका महिला के पति ने लगाया है। इसके बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया और सूचना थाने में दी गई पुलिस की मौजूदगी में शव का पीएम कराया गया और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्धारा मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



