विधायक व कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का लिया जायजा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का जायजा लेने गुरुवार को कलेक्टर अवि प्रसाद विकासखंड बड़वारा पहुंचे । इस दौरान विधायक बड़वारा धीरेंद्र बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।
धार्मिक तीर्थ स्थल श्री कुढ़िया धाम आश्रम रोहनिया पहुचे जहां पर करीब एक करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पर्यटन विभाग के काम का बारीकी से निरीक्षण किया तथा पर्यटन निगम के अधिकारियों को यहां पार्क विकसित करने निर्देशित किया । साथ ही यहां पौधारोपण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर अवि प्रसाद ने दतला नदी के जल संरक्षण पर जोर दिया। श्री कुढ़िया कल्याण समिति के सदस्यो ने कटनी कलेक्टर और बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का शाल -श्रीफल भेंटकर कर स्वीकृत कार्य के लिए आभार प्रकट किया ।
विधायक और कलेक्टर ने धार्मिक तीर्थ स्थल श्री कुढिया धाम आश्रम रोहनिया पहुंचे और यहां के सौंदर्यीकरण और व्यापक पैमाने पर पौधारोपण करने के निर्देश दिये । इसके अलावा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह और कलेक्टर अवि प्रसाद ने हनुमान तालाब को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के निर्देश दिये। साथ ही इसके जलभराव क्षेत्र में बढ़ोतरी कर सौंदर्यीकरण कार्य कराने के भी निर्देश दिए।
इसके पहले कलेक्टर अवि प्रसाद ने मझगवा के बंजारी नाला के गहरीकरण कार्य का अवलोकन किया और इसके जल ग्रहण क्षेत्र और जल भराव क्षमता में बढ़ोतरी करने के नजरिए से कार्य कराने जनपद पंचायत सीईओ बडवारा केके पांडेय को निर्देशित किया ।
श्री कुढ़िया धाम आश्रम रोहनिया में बनेगा पार्क।
रोपे जाएंगे एक हजार पौधे
इस दौरान बड़वारा जनपद सीईओ केके पांडे, कुढ़िया धाम समिती अध्यक्ष खेमचंद यादव, उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास, सचिव विपुल, सरपंच कोमलसिंह सहित मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के अभियंता जनपद अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



