मध्य प्रदेश

सामाजिक परिवर्तन मे पत्रकारों की भूमिका एवं चुनौतियो के विषय पर संगोष्ठी संपन्न

उदयपुरा । गुरुवार को देवर्षि नारद जयंती जी के उपलक्ष्य मे सामाजिक परिवर्तन मे पत्रकारों की भूमिका एवं चुनौतीयो के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन नगर के उदय श्री पैलेस में किया गया ।
सुदर्शन स्मृति न्यास हेरम शिक्षा समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता रमेश शर्मा पूर्व राज्य मंत्री दर्जा, प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार भोपाल, जिला संघचालक विजय तिवारी, राजेंद्र राजपूत जिला कार्यवाहक, कमल किशोर राठी संघचालक, पत्रकारों के कर्तव्य एवं उनकी समस्याओ पर प्रकाश डाला गया वर्तमान परिवेश मे पत्रकारों की चुनौतीयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। हेरम शिक्षा समिति अध्यक्ष जीतेन्द्र धाकड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर रायसेन जिले के बड़ी संख्या में बरिष्ठ पत्रकार उपस्थित हुये एवं पत्रकारों एवं गणमान्यों का पुस्तक एवं अंगवस्त्र भेटकर सम्मान किया गया।
आभार संजय बड़कुर एवम दीपक शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक एवम जिले के वरिष्ठ पत्रकार बंधु काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button