युवकों की कार ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक में पीछे से घुसी, एक की इलाज के दौरान मौत, दो भोपाल रेफर

नरसिंहगढ़ से जबलपुर PGDCA का पेपर देने जा रहे हैं
देवरी । पीजीडीसीए का पेपर देने जबलपुर जा रहे नरसिंहगढ़ के युवकों की कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस घटना में कार में सवार पांच युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी हरिओम आस्ताय मौके पर पहुंचे सभी घायलों को कार में से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ के निवासी पवन सोनी 28 साल, ब्रजराज 28 साल शुभम 26 साल पवन 27 साल विनोद 25 साल ये पांचों दोस्त जबलपुर पीजीडीसीए का पेपर देने जा रहे थे। इसी दौरान रायसेन जिले के देवरी बायपास गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात 3 बजे आगे चल रहे ट्रक से ओवरटेक करने के चक्कर में कार ट्रक में घुस गई। घटना के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया यहां इलाज के दौरान पवन सोनी की मौत हो गई। जबकि शुभम और पवन को भोपाल रेफर किया गया है। विनोद को रायसेन जिला अस्पताल पहुंचाया है, और ब्रजराज देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है।



