क्राइम

सोम शराब फैक्ट्री पर CM के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई, 4 अधिकारी सस्पेंड

आयोग अध्यक्ष ने थाने में जमाया था डेरा
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के संज्ञान लेने के बाद फैक्ट्ररी में बालश्रम के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. रात में प्रभारी जिला अधिकारी कन्हैयालाल अतुलकर और 3 आबकारी उप निरीक्षक प्रीति शैलेंद्र उइके, सेफली वर्मा और मुकेश कुमार को निलंबित किया था. वहीं रविवार को प्रशासन ने एक और बड़ा एक्शन लेते हुए श्रम निरीक्षक मंडीदीप रामकुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन की कार्रवाई कर श्रमायुक्त ने आदेश जारी किया गया. उन पर घोर लापरवाही बरतने की वजह से ये कार्रवाई की गई है जिले में जगह-जगह बच्चे कार्य कर रहे हैं लेकिन आज तक एक भी कार्रवाई इन्होंने नहीं की।
शनिवार की दोपहर को रायसेन में एनसीपीसीआर ने सोम शराब बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई की थी. जिसमें शराब बनाते हुए 59 नाबालिग बच्चे मिले थे तत्काल कार्रवाई करते हुए बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो भोपाल चले गए थे. जब शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और बच्चे गायब होने की जानकारी लगी तो वह उमरावगंज थाने पहुंचे और जब तक कार्रवाई करवाने के लिए वहीं बैठे रहे. आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने जिला प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने और फैक्ट्री एवं मौजूदा प्रशासन पर बच्चे को भगाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. 39 नाबालिग़ बच्चों को गायब करने के आरोप लगाए जा रहें है. वही अध्यक्ष का कहना है कि जिला प्रशासन इस बड़े माफिया की चापलूसी कर रहा है इसलिए कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Related Articles

Back to top button