पर्यावरणमध्य प्रदेश

नमामि गंगे जन अभियान पर वर्चुरल संगोष्ठी जलवायु में नकारात्मक परिवर्तन हानिकारक है

रिटायर्ड प्रभागीय वनाधिकारी सी.बी.सिंह, वर्चुलर संगोष्ठी में रखी गईं जलवायु परिवर्तन की बात
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास

जबलपुर । मध्यप्रदेश के मध्यभारत की आज की जलवायु परिवर्तन 21वीं सदी की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है, जो न केवल जीव जगत बल्कि पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के लिये आर्थिक विकास के लिये भी जोखिम उत्पन्न करता है।
आंकड़े स्पष्ट करते है कि यह समय जलवायु परिवर्तन की दिशा में न केवल गंभीरता से विचार करने का है बल्कि आम आदमी में इसके प्रति जागरूकता फैलाने एवं गंभीरता से कार्यवाही करने का है ।
जलवायु परिवर्तन क्या है वातावरण पर इसका क्या असर दिखाई दे रहा है?
मौसम में बदलाव जंगलों एवं वन्य जीवों पर प्रभाव सामान्य जनजीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है?
फसलों पर प्रभाव,
सामाजिक व्यवस्था पर प्रभाव,
नयी पीढ़ी की मानसिकता पर क्या असर पड़ रहा है?
सामान्य वर्ग किस प्रकार से इसके प्रभाव से बच सकता है?
इन सभी विषयों पर म् प्र.जन अभि.परिषद की नवांकुर संस्था स्व सेवा संयोजन समिति सेक्टर 1 विकास खंड सिहोरा के द्वारा नमामि गंगे अभियान के तहत् वर्चुअल संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें रीवा से रिटायर्ड डी एफ ओ सीबी सिंह जबलपुर से डा.अरुणा पांडे सेवा निवृत्त प्रोफेसर, जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक रवि बर्मन, स्वास्थ्य विभाग से डा.अनुराग दुबे के द्वारा उपरोक्त विषयों पर प्रकाश डाला गया। निष्कर्ष स्वरूप कुछ तथ्य हम सबके सामने आए- जैसे पौधारोपण, जल संरक्षण और संवर्धन मात्र दिखावा या आंकड़ा परक न होकर गुणवत्ता परक होना चाहिए। इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए यह मात्र सरकार का काम नहीं है।
कोरोना जैसा डिजास्टर महज कुछ दिनों का नहीं वर्षों से हो रहे जलवायु परिवर्तन का परिणाम है।जिससे हम सभी को सबक लेना चाहिए ।
हमें भौतिक सुविधाओं से लैस होकर दिखावे के पीछे न भागते हुए प्रकृति से सामंजस्य बैठाने का प्रयास करना चाहिए। प्रकृति का अंधाधुंध दोहन करना बंद करें
जिससे प्रकृति का शोषण न हो। हमें अपने कार्य व्यवहार में परिवर्तन लाना आवश्यक है। घर बनाते समय एक कमरा पेड़ के लिए भी बनाना होगा जिससे हमारे परिवार को भरपूर मात्रा में आक्सीजन मिल सके।
इस अवसर पर मीनू परिहार सुंदरी चौहान शलभ मिश्रा हेमराज सहित नगर व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन संस्था की सांस्कृतिक प्रमुख वीणा सिंह के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button