खेत में हुआ ख़ूनी संघर्ष, घायल गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल रैफर

ग्रामीण थाना गोसलपुर क्षेत्र की वारदात
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जिले के गोसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरी मैं दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर ख़ूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया! हमले में बुरी तरह से घायल सभी लोंगो को गोसलपुर पुलिस की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल ले जाया गया! गंभीर चोट आने की वजह से जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया! वहीं घायल की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है! मेडिकल अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि गाँव के ही सुरेंद्र पटेल और चौखेलाल पटेल, ग्राम खजरी थाना गोसलपुर निवासी जो अपने परिवार के साथ खेत में कटाई कर रहे थे इसी दौरान वहां पर गांव के ही रहने वाले पटेल परिवार के सुरेंद्र पटेल महेंद्र पटेल साहिल पटेल और शेखू पटेल के द्वारा चाकू तलवार लाठी डंडे से पिता पुत्र पर और उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हुये मौके से आरोपी फरार हो गया है! साथ ही घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने सरकारी अस्पताल सिहोरा भिजवाया था! पर गंभीर चोट आने की वजह से घायलों को जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है! इन घायलों का इलाज मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है! घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।



