मध्य प्रदेश
कन्या व बालक हायर सेकेण्डरी स्कूलो मे अधूरे बने सुलभ काम्पलेक्सो मे हुआ भारी भृष्टाचार, जांच की मांग

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या तथा बालक विद्यालयो मे छात्र छात्राओ की मूलभूत सुविधाओ के लिये शासन व्दारा लाखो रुपयो की लागत से अलग अलग दो सुलभ काम्पलेक्स शौचालयो का निर्माण पिछले वर्ष ग्राम पंचायत गौरझामर के माध्यम से कराया गया था लोगो का कहना है कि ग्राम पंचायत व्दारा पूरी राशि निकालने के बाद भी उक्त दोनो शौचालय अभी भी आधे अधूरे बने निर्माणाधीन अवस्था मे पडे हुए है अभिभावको ग्राम वासियो ने उक्त शौचालयो के निर्माण मे भारी घालमेल व भृष्टाचार,के आरोप लगाते हुए कलेक्टर सागर से खुली जाच की मांग की है।



