मध्य प्रदेश

पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट होकर निष्पक्ष कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को दिया मांग पत्र

सियरमऊ ग्राम में पेट्रोल पंप संचालक के साथ मारपीट व लूट के मामले में जैन समाज व व्यापारी संघ ने दिया संयुक्त ज्ञापन
सिलवानी। तहसील के ग्राम सियरमऊ में पेट्रोल पंप संचालक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने व लूटपाट करने के प्रकरण में सिलवानी पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाही पर सवालिया निशान लगाते हुए निष्पक्ष कार्यवाही की मांग को लेकर व्यापारी संघ व जैन समाज ने एसडीएम को मांग पत्र सौंप कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
एकत्रित हुए व्यापारी व समाजजन सोमवार को दोपहर के समय एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पर एसडीएम प्रकाश नायक को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उल्लेख किया है कि सियरमऊ स्थित पेट्रोल पंप संचालक दिव्यम जैन व अपने भाई राहुल जैन के साथ 24 मई की रात्रि 8 बजे जब वह पंप के कार्यालय में बैठ कर हिसाब कर रहे थे तभी आरोपी गण आए तथा मारपीट प्रारंभ कर दी तथा फायर भी किए तथा आफिस में तोड़फोड़ भी की, मारपीट में पंप संचालक को गंभीर चोट आई, आरोपियो ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी केमरे भी तोड़ दिए। फरियादी किसी तरह जान बचा कर भागे, तथा सिलवानी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट लिखने मे टाल मटोल किया, करीब 4 घंटे थाने में बैठाने के बाद फरियादी के बताए अनुसार रिपोर्ट नही लिखी। प्रार्थी पर जानलेवा हमला हुआ है जिन लोगो ने प्रार्थी के ऊपर हमला किया वह आरोपी बदमाश किस्म के लोग है इन पर लूट, हत्या, अडीबाजी के कई मामले दर्ज है एवं जिला बदर के प्रस्ताव प्रस्तावित है घटना के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। विगत कुछ दिन पहले उक्त घटना से संबंधित राजीनामा के लिये बहादुरसिंह उर्फ मुन्ना राजा जो कि उक्त घटना का मुख्य सरदार है एवं पूर्व में इनके विरूद्ध कई लूट एव हत्या से संबधित प्रकरण दर्ज, विचाराधीन है जो कि अपने साथ 3 – 4 व्यक्ति लाए थे और बोले राजीनामा कर लो नहीं तो इतना गोली मारूंगा शरीर को छलनी – छलनी कर दूँगा, उक्त घटना की रिपोर्ट करने थाना सिलवानी में दिनांक 19 जून को गया, परन्तु टीआई ने कोई कार्यवाही नहीं की है। बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना राजा का काफी प्रभाव है हम व्यापारी संघ चाहते हैं कि घटना जो वास्तविक है, उस पर सही कार्यवाही होना चाहिए आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के है किसी भी वक्त कोई भी घटना घटित कर सकते है। प्रार्थी दिव्यम जैन को सही न्याय मिलना चाहिए। पूर्व में आवेदक द्वारा कई बार आवेदन दिया गया है जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई । ज्ञापन में मांग की गई है कि आरोपियो के खिलाफ लूट, जान से मारने की धमकी देने, तोड़- फोड करने, धमकी देने से संबंधित प्रकरण पंजीबद्ध किया जावें। ज्ञापन में घटना का संपूर्ण विवरण, आरोपियो के नामो का भी उल्लेख किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button