क्राइम

23 वर्षीय युवक की हत्या, पुलिस जुटी जांच में, मौके पर पहुंचे एसपी

दमोह जिले के आमघाट गांव की घटना
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिग्रामपुर चौकी के समीप ग्राम आमघाट में एक 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दिए जाने का घटनाक्रम सामने आया है. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह, एएसपी शिवकुमार सिंह, एसडीओपी देवी सिंह राजपूत, थाना प्रभारी इंद्रा सिंह, चौकी प्रभारी आरएस रिछारिया सहित पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी थी, घटना सोमवार 6-7 बजे के बीच बताई जा रही है पुरानी रंजिश को लेकर करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठियों से मारपीट कर हत्या कर दी। मृतक अमर चौधरी पिता दिलीप कुमार चौधरी निवासी आमघाट की मौत हो जाने पर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही हैं और पोस्टमार्टम कार्रवाई की जा रही है, खबर मिली है कि कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Related Articles

Back to top button