मध्य प्रदेश

पति का अंतिम संस्कार कर लौट रही पत्नी सहित उसकी दो बहनों की सड़क हादसे में मौत

तीन अन्य महिलाएं गभीर, घटना से मची खलबली
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी। पति की चिता को अग्नि देकर कर लौट रही पत्नी व उनके परिवारजन सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है की एक ही परिवार के तीन लोगों ने रीवा बाईपास के पास सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस में बैठी पत्नी व उनकी दो बहनों की रीवा बाईपास के पास एंबुलेंस पलट जाने से मौत हो गई। तीनों बहनों होने की खबर जैसे ही कटनी पहुंची तो समूचे क्षेत्र में खलबली मच गई। हादसे का शिकार हुआ परिवार कटनी के गायत्री नगर का रहने वाला बताया जा रहा है।
सूत्र बताते है की किशनसिंह चौहान रेलवे एम्पलाई थे। लंबे समय से बीमार थे। एक दिन पहले उनका स्वर्गवास हो चुका था। उनके अंतिम संस्कार के लिऐ परिवार इलाहाबाद पहुंचा था। संस्कार के बाद लौटते समय रीवा बाईपास में चोरहटा थाना क्षेत्र में शाम 4 बजे के आसपास एंबुलेंस ट्रक से टकराई। ट्रक से एंबुलेंस की टक्कर होने के बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण उसमे बैठी उनकी पत्नी व उनकी बहनों की मौत हो गई। घटना में अन्य तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है। जिनका इलाज रीवा में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button