अभियान केवल सदस्य संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे संगठन को और अधिक सशक्त बनाना: आलोक संजर

भाजपा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण : पूर्व सांसद आलोक संजर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया संबोधित
सिलवानी । भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण प्रारंभ हो गया है इस महत्वपूर्ण अभियान को लेकर नगर के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आलोक संजर और पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में मुख्य अतिथि भोपाल के पूर्व सांसद अलोक संजर एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में पुर्व सांसद अलोक संजर एवं रामपाल सिंह राजपूत का पुष्प माला से मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक एवं मंडल के प्रभारी गोपाल सिंह राजपूत ने पुष्प माला से स्वागत किया।
आलोक संजर ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान पार्टी की जड़ों को और भी मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह अभियान केवल सदस्य संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का उद्देश्य है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पार्टी के विस्तार का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यह देश के हर कोने तक पार्टी के विचारों को पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जागरूक करें और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास करें।
इस अभियान के तहत पार्टी नए सदस्यों को जोड़ने और वर्तमान सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रही है। भाजपा के इस सदस्यता अभियान के दूसरे चरण का उद्देश्य पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और भी व्यापक और मजबूत बनाना है, जिससे पार्टी आगामी चुनावों में अधिक सफल हो सके।
कार्यक्रम में पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत का संकल्प लिया।
बैठक मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक एवं सलीम काजी ने भी संबोधित किया। इस अवसर भाजपा वरिष्ठ नेता संतोष जैन एडवोकेट, संजय मस्ताना, गिरजीस चौरसिया, सलीम काजी, जयबाबू जैन पंडित ओंकार शर्मा, श्याम साहू, मिलन जैन, राजीव समैया, मोनू मतांबर, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, गुड्डू खान, लखन मेहरा , दीपेश समैया, तुलसी यादव, संदीप शर्मा, सर्वेश खरे, नारायण यादव, लखन चंदेल, मयंक रघुवंशी, जगदीश साहू, विक्रम शाह, मदन राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



