खेल

23 वीं पूर्वी जोन अंतर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 का हुआ समापन

जबलपुर जिला बना ओवरआल चैम्पियनशिप का ख़िताब, खिड़ाडियो में रहा भारी उत्साह
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में मेजवान टीम के द्वारा बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुये 23 वीं पूर्वी जोन अंतर जिला खेल कूद पुलिस वार्षिक प्रतियोगिता में ओवरआल चैपियनशिप ट्राफी अपने नाम की वहीं महिला वर्ग एथलेटिक में व्यक्तिगत चैपियनशिप का ख़िताब जबलपुर जीआरपी की प्रियासिंह एवं पुरुष वर्ग में जिला छिंदवाड़ा के आशीष यादव ने बाजी मारी!
जबलपुर जिले में चार दिवसीय खेलकूद के चोथे एवं अंतिम दिवस दिन शनिवार को पुलिस परेड ग्राउंड में शाम 5 बजे से वीं पूर्वी जोन अंतर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 का समापन मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाहा एवं उप महानिरीक्षक तुषारकांत विधार्थी सहित पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह की मौजूदगी में सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया!
15 जिलों से आये 224 खिलाड़ी हुये शामिल
जबलपुर जिला में प्रतियोगिता में 15 जिलों से आये खिलाड़ियों ने उमंग एवं जोश के साथ मुख्य अतिथियों का अभिवादन किया
जबलपुर सहित कटनी, रीवा, सतना, सिंगरौली, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, मण्डला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंगपुर, जीआरपी जबलपुर, पीटीएस उमरिया के 224 खिलाड़ियों ने भाग लिया था!
छः खेलकूद प्रतियोगिता टीम रहीं शामिल – 23 वीं पूर्वी जोन खेल कूद वार्षिक प्रतियोगिता में 6 टीम गेम्स में हॉकी, फुटबाल, वालीबाल, कबड्डी, बास्केटबॉल, हैंड़बाल, एवं व्यक्तिगत स्वर्धा कुश्ती, वेटलीफिंग के अतिरिक्त एथलेटिक्स की समस्त प्रतियोगिताये जैसे एथलेटिक्स व थ्री आदि के इन्वेस्ट हुये! इस दौरान सभी विभिन्न इकाईयो के प्रतिभागियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया था जिन्हे पुरस्कार से सम्मानित किया गया!
कबड्डी में शानदार जीत – कबड्डी का फाइनल मैच जिला जबलपुर एवं जिला नर्सिंनहपुर के बीच खेला गया! जबलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये जिला नर्सिंगपुर की टीम को 28-22 से हराकर जीत हासिल की!
हॉकी का फ़ाईन मुकाबला – हॉकी का फाइनल मैच रानीताल स्टेडियम में जिला जबलपुर एवं नर्सिंगपुर टीमों के द्वारा खेला गया! जिला जबलपुर की टीम ने जिला नर्सिंगपुर की टीम को 3-0 से हराकर जीत हासिल की!
फुटबाल का फाइनल मैच – फुटबाल का फाइनल मैच जबलपुर और नरसिंहपुर की टीम के बीच खेला गया था! जिसमें नरसिंहपुर की टीम ने जीत हासिल की!
वालीबाल का फाइनल मैच जबलपुर और नरसिंहपुर टीम के बीच खेला गया जिस पर नरसिंहपुर टीम ने जीत हासिल की!
बास्केटबॉल का फाइनल मैच युवा भवन रामपुर में जबलपुर व नरसिंहपुर टीम के बीच खेला गया था! इस खेल में जबलपुर की टीम ने नरसिंहपुर टीम को 35-21 गोल से हराकर जबलपुर के नाम जीत हासिल की! ओवरआल चैपियनशिप का ख़िताब, खिड़ाडियो में भारी उत्साह उमंग देखने को मिला!
मुख्य अथिति महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाहा ने 23 वीं पूर्वी जोन अंतर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंच के माध्यम से समापन किया!
खेल प्रतिवेदन का वाचन – पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह जबलपुर के द्वारा किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं ज़ोनल स्पोर्टस आफिसर सूर्यकान्त शर्मा ने सभी उपस्थिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया!
इस अवसर पर उपस्थिति रहें – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार शेंडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकान्त शर्मा के साथ पुलिस बल, मीडियागण, व सभी वर्ग के खिलाड़ी उपस्थिति रहें।

Related Articles

Back to top button