पर्यावरणमध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री रामपालसिंह ने महाविद्यालय में “एक पेड़ मां के नाम” किया पौधारोपण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय डीडी महाविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण था। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कॉलेज के छात्र- छात्राओं, भाजपा नेताओं और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधे लगाए।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सभी को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जनभागीदारी अध्यक्ष राहुल पटेल ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी सौरभ मिश्रा, जन भागीदारी अध्यक्ष राहुल पटेल, मंडल अध्यक्ष कमलसिंह साहू, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश ताम्रकार, डॉ. जितेंद्र तोमर, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। पार्षद गण, पत्रकार, जनप्रतिनिधि और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
आयोजन के दौरान, सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और पौधारोपण को एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की शपथ ली। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं भी सक्रिय रूप से शामिल रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button