शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरु भदोरिया जी को तीसरी बरसी पर शिद्दत से किया याद

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अमूल्य सेवाएं देने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों के उस्ताद मास्टर विजयपाल सिंह भदोरिया जी को तीसरी बरसी पर उनके शागिर्दों द्वारा शिद्दत से याद कर श्रद्धांजलि दी। उनके द्वारा शिक्षित किए गए विद्यार्थी आज कई ऊंचे पदों पर विराजमान है सांची विधायक डा. प्रभुराम चौधरी, सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व नपा अध्यक्ष मलखान सिंह जाट, पूर्व नपा अध्यक्ष शिखरचंद जैन, जिला वनोंपज संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल पंथी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ पत्रकार सईद नांदा एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार अतुल सिंह गौर, श्याम नारायण रावत एडवोकेट, रफीक नवाब, पत्रकार शब्बीर अहमद, दस्तावेज लेखक राजेश जैन इंदौरी, शिक्षक शाकिर खान, हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय राय, मनोज सक्सेना दूरदर्शन आकाशवाणी, विनय ठाकुर एडवोकेट, व सैकड़ों शिष्य, शासकीय पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। या फिर सफल व्यवसायी, कृषक हैं।
उनकी तीसरी बरसी पर शिद्दत से याद करते हुए विधायक देवेंद्र पटेल ने आज भी उन्हें शिक्षा के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि आज के परिवेश में उन जैसे गुरु ही सही शिक्षा और दिशा दे सकते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार सईद नांदा एडवोकेट ने उनके पढ़ाई के तरीकों पर विस्तार से रोशनी डालते हुए कहा कि आज भी उनकी शिक्षा मार्गदर्शन करती है। बौद्धिक रूप से मजबूत बना कर उन्होंने जीने का जो तरीका दिया है उसे हमारा जीवन धन्य हो गया है।आप बहुत याद आते है।
इसके अतिरिक्त पूर्व नपाध्यक्ष मलखान सिंह जाट , बाबूलाल पंथी, राजेश जैन इंदौरी शब्बीर अहमद पत्रकार इत्यादि ने भी उनके आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान शिक्षा के लिए उन्हें प्रसांगिक बताया ।
अंत में स्व.गुरुवर के उपस्थित दर्जनों शिष्यों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



