वन विभाग ने जप्त की 80 हजार रूपये की सागौन इमारती लकड़ी

सिलवानी। गुरुवार 11 जुलाई 2024 को वन परिक्षेत्राधिकारी आदर्श मिश्रा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम समनापुर में वीरसिंह यादव के घर में अवैध रूप से सागौन ईमारती लकड़ी को इक्ठ्ठा करके रखा गया। आदर्श मिश्रा ने अपने नेतृत्व में एक टीम गठित कर ग्राम समनापुर में वीरसिंह यादव के घर पहुंचे, वहां पहुंचकर घर के आस-पास देखा तो जहां गाय भैंस बांधने के स्थान के पास सागौन ईमारती लकड़ी के 20 नग लट्ठे लगभग 2.00 घ.मी. रखे पाये गये। मौके पर उक्त ईमारती लकड़ी को जप्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जप्त की गई ईमारती सागौन लकड़ी का बाजार मूल्य लगभग 80000 रूपये है।
उक्त कार्यवाही करने मेंआदर्श मिश्रा वन परिक्षेत्राधिकारी पूर्व, रामदास सोनी़ कार्यवाहक वनपाल, पुष्पेन्द्र शर्मा, वनरक्षक ऋषि गुप्ता वनरक्षक, लवकुश तिवारी वनरक्षक, संदीप ठाकुर वनरक्षक, मोहम्मद सोहेब वनरक्षक, वसीम खान वाहन चालक तथा सहयोगी दलों का योगदान रहा है।



