विद्युत कटौती से आम नागरिक परेशान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | उमरियापान सहित आस-पास गांवों में बिजली कटौती से व्यापारियों का व्यापार चौपट हो जाता है वही गृहणियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में विद्युत 24 घंटे की जगह महज आठ से दस घंटे ही बिजली दी जा रही है। इस दौरान भी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहता है। विद्युत कटौती की वजह से गर्मी में बुढ़े बच्चे परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो समस्या और भी ज्यादा गंभीर है । उमरियापान व आस- पास के गाँवों में बिजली आपूर्ति बदहाल है। सिर्फ 10 से 12 घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान बार बार बिजली की आवाजाही, कम वोल्टेज होने से विद्युत उपकरण नहीं चल पाते हैं। खास बात है कि पूरे क्षेत्र में कभी भी एक साथ बिजली आपूर्ति चालू नहीं रहती है। गांवों में सिर्फ सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पाती है। 33 केवी विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े कस्बा व देहात के गांवों की बिजली आपूर्ति रोस्टर के मुताबिक नहीं मिल रही है ।
उमरियापान क्षेत्र के आस – पास के गांवों में बिजली की समस्या गंभीर बनी हुई है।
*जिम्मेदार नहीं उठाते फोन*
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली समस्या होने पर वह जिम्मेदारों को बार बार फोन कर जानकारी लेने का प्रयास करते हैं। लेकिन जिम्मेदार अक्सर फोन ही नहीं उठाते हैं।
*बिजली न आने से पेयजल व्यवस्था भी बाधित*
बारिश के चलते बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। इसके साथ ही उमरियापान की जलापूर्ति भी ध्वस्त हो जाती है। बारिश के चलते बिजली पानी ठप्प होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। बारिश होने के कारण लोगों को कीड़े मकोड़े डर लगा रहता है। बारिश के चलते बिजली बेपटरी हो गयी। इसके बाद भी लुका-छिपी का खेल चलता रहता है।



