दुकान विहीन राशन दुकानों की करें जांच

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। कलेक्टर अवि प्रसाद नें प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजनांतर्गत के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान सह गोदाम निर्माण की कार्यवाही हेतु जिला आपूर्ति अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को ग्रामों में दुकान विहीन राशन दुकानों की जांच करते हुए योजना के तहत नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।
कलेक्टर अवि प्रसाद ने बैठक के दौरान पीएम जनमन योजना की समीक्षा की जाकर लंबित 17 हितग्राहियों के ई-के.वाय.सी कार्य तथा 3 हितग्राहियों के आधार कार्ड बनाने की कार्यवाही हेतु ई-गवर्नेंस अधिकारी सौरभ नामदेव एवं जिला संयोजक आदिम जाति पूजा द्विवेदी को निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2022-23 मे चयनित 619 ग्रामों की व्ही.डी.पी बनाये जाने की कार्यवाही करनें तथा इस हेतु शीघ्र ही बैठक आयोजित करने के निर्देश जिला संयोजक आदिम जाति को दिए गए।
कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले में खाद्यान के उठाव एवं आवंटन की समीक्षा की जाकर कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आगामी 20 जुलाई को अन्न दूत योजना की बैठक आयोजित करने के निर्देश डीएम नान को दिए। कलेक्टर ने जिला स्तरीय दूरभाष समिति द्वारा कॉल बिफोर यू डिंग के उपयोग हेतु जिले में की गई कार्यवाही की जानकारी ई गवर्नेंस जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव से ली जाकर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग को चयनित करते हुए कार्यवाही प्रारंभ करने सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा कर समय -सीमा में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।



