दादाजी धूनी वालों की नगरी साईखेड़ा में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का सैलाव

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। दादाजी धूनी वालों की नगरी साईखेड़ा में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, गुरु पूर्णिमा पर्व नगर में दो दिन पहले से ही दादा के भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया, गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले शंकर जी मंदिर से दादा धुनी वालों की पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें दादा भक्त नाचते गाते दादा के जयकारे लगाते हुए दादाजी धूनी वालों के मंदिर पहुंची इसी के साथ बैतूल से आने वाले दादा भक्तों का एक जत्था पदयात्रा कर झंडा निशान चढ़ाने दरबार आया। दादाजी की महिमा अपार है दादाजी जग जाहर हैं इसी के अंतर्गत नगर में दो दिन से अनेकों धार्मिक आयोजन चल रहे हैं गुरु पूर्णिमा पर्व पर आज जगह-जगह भंडारा के लंगर लग रहे हैं। जगह-जगह गीत संगीत में कार्यक्रम का भी आयोजन हो रहा है मध्य प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों से भी दादाजी के भक्त दरबार पर माथा टेकने आ रहे हैं आज गुरु पूर्णिमा पर नगर का वातावरण धर्म मय बना हुआ है सुबह दादा जी के अभिषेक के साथ ही लोगों ने दादाजी के दर्शन किए सुबह से शाम तक 40 से 50 हजार श्रद्धालू दादा जी के दर्शन कर पुण्य लाभ लेंगे।



