मध्य प्रदेश

तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण, कटनी और मंदसौर में नए कलेक्टर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी । एमपी में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियो के स्थानांतरण किए है। इसमें कटनी और मंदसौर जिले के कलेक्टर को बदला गया है। कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद को हटाकर उनकी जगह दिलीप कुमार यादव को कटनी की जिम्मेदारी दी गई है। अदिति गर्ग को कलेक्टर मंदसौर बनाया गया तो कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद उप सचिव मध्यप्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है।
कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद का तबादला भोपाल हो जाने बाद कटनी की कमान अब मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को सौंपी गई है। कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद को भोपाल बुलाने और कटनी में नए कलेक्टर को नियुक्त करने के आदेश मंगलवार शाम प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दिए गए।

Related Articles

Back to top button