बाढ से उत्पन्न स्थिति से निपटने बनी कार्ययोजना

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में उमरियापान एवं ढीमरखेडा थाना क्षेत्र में प्रभावित गांवों में बाढ़ से उत्पन्न प्रत्येक स्थिति से निपटने रविवार को ग्राम पंचायत उमरियापान के सभागार में खंड स्तरीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाई। जिसमें प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने बिंदुवार चर्चा की गई । साथ ही सुझावों पर अमल किए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रभावितों के रहने, खाने, इलाज, बच्चों की पढ़ाई, स्वच्छता व्यवस्था आदि पर विस्तार से चर्चा कर अगामी कार्ययोजना तैयार की गई। जिसमें जन अभियान परिषद के साथ ही स्थानीय स्तर पर समाजसेवी लोगों की सूची तैयार की जाएगी । वह प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावितों की मदद के लिए कार्य करेंगे । बैठक में कटनी एसडीएम प्रदीप मिश्रा, ढीमरखेड़ा एसडीएम विंकी सिंहमारे उइके, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, नायब तहसीलदार अजय मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी, एपीओ अजीत सिंह परिहार, नरेश परौहा, उपयंत्री मनीष हल्दकार, राजेश ब्यौहार, विजय दुबे, राजेश चौरसिया, सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पोराणिक, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, प्रकाश सेन, रमेश झारिया, दिलीप कोरी, प्रदीप चौरसिया, संदीप सोनी, चंद्रेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।



