30 हजार की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार
सागर । एमपी के सागर जिले के बीना में नई बस्ती चौकी प्रभारी पियूष साहू 30,000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। आरोप है कि उन्होंने दुर्घटना में जब्त बस को न्यायालय के आदेश के बाद छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। जिस पर फरियादी 38 वर्षीय ईशान उर्फ गोलू पिता अशोक साहू निवासी राम वार्ड ने मामले में साक्ष्य जुटाकर लोकायुक्त से शिकायत कर ट्रेप कराया जिसे 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक सागर जिले के बीना के राम वार्ड, बजरिया निवासी ईशान उर्फ गोलू साहू पिता अशोक साहू उम्र 38 वर्ष ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे आवेदक ने बताया कि एक्सीडेंट के एक प्रकरण में उसकी बस जब्त हुई थी। अदालत से जब्त बस को छोड़ने के आदेश हुए है। बस छोड़ने के एवज में उप निरीक्षक पियूष साहू ,चौकी प्रभारी ,नई बस्ती , थाना बीना द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की जांच के उपरांत मंगलवार को नटराज होटल, फूड पार्क, स्टेशन रोड में ट्रैप की कार्यवाही की। लोकायुक्त टीम ने निरीक्षक के पी एस बेन के नेतृत्व में नई बस्ती चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर पीयूष साहू को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाई की जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस की ट्रैप कार्यवाई में ट्रैपकर्ता निरीक्षक केपीएस बेन और ट्रेप दल सदस्य में उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बीएम द्विवेदी, निरीक्षक अभिषेक वर्मा, तथा लोकायुक्त स्टाफ शामिल रहा।



