नागपंचमी पर चिहूटिया महाराज का विशेष पूजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शुक्रवार को नागपंचमी पर्व पर उमरियापान में चौरसिया समाज द्वारा चिहूटिया महाराज एवं मनिया देव का विशेष पूजन किया जाएगा ।
इस अवसर पर चौरसिया बंधु सुबह अपने पान बरेजों में जाकर नागबेल की पूजा कर दूध आदि अर्पण करने के बाद शाम को ढीमरखेडा रोड पर नहर के समीप चिहूटिया महाराज के चबूतरे पर चौरसिया समाज एकत्रित होंगे । जहां विशेष पूजन अर्चन किया जाएगा। इसके पहले चौरसिया नवयुवक मंडल के तत्वाधान में सुबह 11 बजे से मंडी प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम एवं शाम 4 बजे मंगल भवन से डीजे,बैंड बाजों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर भ्रमण उपरांत शोभायात्रा का समापन चिहूटिया महाराज के चबूतरे में होगा । गौरतलब है चौरसिया परिवार के पूर्वजों के समय से चिहूटिया महाराज मनियादेव की पूजा चली आ रही है । इस पूजा को बुंदेलखंड के पराक्रमी शूरवीर आल्हा ऊदल के परिवार जोडते हुए बताते हैं कि मनियादेव चिहूटिया महाराज की पूजा आल्हा ऊदल के परिवार
में होती थी।



