भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना की सड़क
रायसेन । रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम नीमखेड़ा से रंगपुरा केशरी और नाँद केवटी की प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़क अपने बनने के कुछ सालों बाद ही उखड़ गई है और इस सड़क में बड़े बड़े गड्डे बन गये जिससे लगभग 10 गाँव के ग्रामीण अब परेशान हो रहे है और आरोप लगा रहे है कि सब इंजीनियर प्रकाश चौहान द्वारा ठेकेदार से मिलकर इस सड़क को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने की बात कह रहे है।
रायसेन ज़िला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर के ग्राम रंगपुरा केशरी और नाँद केवटी की सड़क अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चैड गई है और अपने बनने के चंद सालों बाद ही उखड़ गई है और इस सड़क में बड़े बड़े गड्ढ़े हो गये है जिससे आसपास के 10 गाँव के ग्रामीणों को परेशानी का बहुत ज़्यादा सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दे कि इस सड़क में बनी पुलिया में एक बहुत बड़ा गड्डा हो गया है जो किसी बड़ी अनहोनी को निमंत्रण दे रहा है ये गड्डा लगभग 3 फिट बड़ा है और पुलिया के ऊपर ही बन गया है और पूरी सड़क की बात कर ले। तो समझ में ही नहीं आता कि सड़क में गड्डे है या गड्डों में सड़क है ग्रामीण परेशान है और अब मीडिया के माध्यम से इस सड़क को सुधरनबाने की बात कर रहे है। गाँव के अमर सिंह यादव का कहना है कि इस सड़क में इतने बड़े बड़े गड्डे हो गये है की अगर गाँव में कोई बीमार हो जाये तो उसको अस्पताल ले जाने से पहले ही उसका बुरा हाल हो जायेगा एक अन्य ग्रामीण प्रीतम सिंह का कहना है कि सड़क की पुलिया में बना बड़ा गड्ढ़े में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भगवान सिंह यादव का कहना है कि पुलिया में बन गये इस गड्ढ़े की जल्द से जल्द मरम्मत होनी चाहिये ताकि दुर्घटना को रोका जा सके इस सड़क को लीपापोती करके बनाया गया था और अब तीन साल में ही ये सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। वहीं इस सड़क के बारे में कलेक्टर अरविंद दुबे का कहना है कि आपके माध्यम से मामला जानकारी में आया है बारिश के मौसम में सड़के और पुलिये क्षतिग्रस्त हो जाती है संबंधित विभाग के अधिकारियों को ठेकेदार से तुरंत इसको मरम्मत करने का बोला है ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।



