मध्य प्रदेश

आदर्श संस्कार केन्द्र विषय पर कार्यशाला सम्पन्न

सिलवानी । शनिवार को सेवा भारती संस्कार केंद्र सिलवानी एवं बम्होरी नगर की मानधन की बैठक नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें सिलवानी में आठ संस्कार केंद्र एवं बम्होरी में दो संस्कार केंद्र संचालित है।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया, प्रथम सत्र में पाठ्यक्रम का अभ्यास हुआ द्वितीय सत्र में आदर्श संस्कार केंद्र विषय पर कार्यशाला हुई जिसमें दो समूह का गठन किया गया समापन सत्र में सेवा भारती के विदिशा विभाग के समन्वयक राजेशजी अपने सेवा भारती की संकल्पना विषय पर अपना उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर सेवा भारती के जिला अध्यक्ष दिनेश राजोरिया जिला सेवा प्रमुख राजकुमार रघुवंशी, नगर समिति के उपाध्यक्ष किशोरसिंह शेखावत जिला समन्यवक रंजीत जी की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button