धार्मिकपर्यावरणमध्य प्रदेश
सर्व ब्राह्मण महिला जागृति मंच ने मनाया हरियाली उत्सव

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। प्रति वर्ष अनुसार इस बार भी सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की महिलाओं द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर में हरियाली तीज का उत्सव मनाया गया । जिसमें श्री राधा कृष्ण को झूला झुलाया गया मंगल गीत गाए गए सभी महिलाओं को श्रृंगार वितरित किया गया एवं संगठन में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु चर्चा की गई जिसमें आशा पाराशर, सुधा बसेडिया, पूर्णा शर्मा, आरती शर्मा, ममता बसेड़िया, वंदना बसेड़िया, सुनीता तिवारी, रजनी मिश्रा, अभिलाषा दुबे, शिखा दुबे, दीक्षा दीक्षित, सोना बोहरे, मीना तिवारी, रानी तिवारी, सुंदरी दीक्षित, आरती दीक्षित, राजकुमारी बोहरे, मेघा, सिम्मी एवम सभी सजातीय बहनों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। अंत में सर्व ब्राह्मण महिला जागृति मंच अध्यक्ष सुषमा तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



