तिरंगा यात्रा निकाली, लाडली बहनों द्वारा मनाया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पिछले साल भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान में सरकार, बीजेपी नेता और जनता ने खूब भागीदारी की जा रही है,। हालांकि पिछले साल पीएम ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस कार्यक्रम को चलाया गया था। लेकिन पिछले साल की सफलता को देखते हुए इस अभियान को फिर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू किया गया है।
मध्य प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर नगर परिषद साईंखेड़ा एवं महिला बाल विकास परियोजना साईंखेड़ा के संयुक्त तत्वाधान में नगर परिषद साईंखेड़ा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । यह यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से सराफा बाजार होते हुए पुनः नगर परिषद प्रांगण पहुंची जहां परिषद द्वारा “बहनों की सशक्त भागीदारी, समृद्ध प्रदेश की तैयारी” का आनलाइन प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, यहां नगर के स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश की लगभग 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1897 करोड रुपए की राशि का अंतरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार रक्षाबंधन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें नगर परिषद साईंखेड़ा के अध्यक्ष प्रतिनिधि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर के पार्षद गणों ने लाडली बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन कार्यक्रम सम्पन्न किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, महिला बाल विकास परियोजना साईंखेड़ा की पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, स्व सहायता समूह की सदस्यगण, पार्षद गण एवं नगर परिषद कर्मचारी तथा क्षेत्रीय पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।



