मध्य प्रदेश
पंकज कुमार पांडे होगे रायसेन पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल को कुछ दिन पहले सागर पुलिस बना दिया गया था
21 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर सूची जारी
भोपाल । मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल के आदेश
एफ 1/1/4/0001/2024/बी-2/दो दिनांक 10.08.2024 राज्य शासन एतद् द्वारा भापुसे अधिकारियों को, जो तालिका के खाना कमांक-3 में दर्शित पद एवं स्थान पर पदस्थ हैं, को अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त तालिका के खाना कमांक 4 में दर्शित पद एवं स्थान पर पदस्थ किया गया है।
पंकज कुमार पाण्डे, भापुसे (2016) पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस जिला इन्दौर को पुलिस अधीक्षक, जिला-रायसेन पदस्थ किया गया है।
रायसेन के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल का पूर्व में सागर पुलिस अधीक्षक बना दिया गया था, तब से पुलिस अधीक्षक का प्रभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे संभाल रहे थे।





