वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पालीवाल का 75 वर्ष की उम्र निधन
पत्रकार सहित समाज सेवी में रही अलग रही पहचान
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । गोसलपुर क्षेत्र बाजार वार्ड निवासी प्रकाश पालीवाल वरिष्ठ पत्रकार का 75 वर्ष की आयु में ह्रदयगति रुक जाने से शनिवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया।
पत्रकारिता जगत में अपनी विशिष्ट पहचान से उन्होंने गोसलपुर सहित क्षेत्र की सार्वजनिक हित वा सजग प्रहरी के रूप में त्वरित खबरों तक पहुंचने में वे हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने अपराध, कानून, शिक्षा, राजनीति, नागरिक मुद्दे को बड़े ही सुन्दर ढंग से अपनी कलम से लिखते थे, जिन्हें लोग उनके पठनीय समाचारों के कायल थे।
निवास स्थान पर लोगों का लगा तांता – उनके निधन की खबर जैसे ही दोपहर बाद लोगों को लगी गोसलपुर व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। इस घटना में दोपहर से रात्रि तक स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों का उनके घर आने जाने का तांता लगा रहा। दोपहर से शाम तक क्रमशः सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल, जनपद अध्यक्ष सिहोरा रश्मि मनेद्र अग्निहोत्री, जनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत, सरपंच गिरिजा जितेन्द्र पालीवाल सहित अन्य चाहने वाले लोगों का उनके घर जाने का क्रम सतत लगा हुआ है।
दिवंगत प्रकाश पालीवाल जी पत्रकारिता जगत के साथ-साथ सरस्वती शिशु मंदिर गोसलपुर समिति, स्वामी शिवदत्त जी महाराज मंदिर समिति, भारतीय मजदूर यूनियन व पत्रकार संगठनों से भी जुड़े रहे।
उनके पीछे उनका पूरा भरा परिवार है, जिसमें उनकी धर्मपत्नी, पुत्र अमित पालीवाल, सुमित पालीवाल हैं।
दिवंगत प्रकाश पालीवाल जी की अंत्येष्टि रविवार को सुबह 11 बजे के दौरान खिन्नी रोड में की जावेगी ।



