क्राइममध्य प्रदेश
अज्ञात लोगों ने किया वाहनों पर पथराव: पोइजन पेशेंट लेकर जा रही जननी एक्सप्रेस का भी फूटा कांच
पुलिस के पहुंचने से पहले ही भागे पथराव कर रहे आरोपी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। रायसेन में रात 10 बजे सागर रोड स्थित अमरावत घाटी पर अज्ञात लोगों ने रोड से गुजर रहे वाहनों पर पथराव किया। जिस वजह से कई वाहनों के कांच फूट गए। उपद्रवियों ने बम्होरी से रायसेन जिला अस्पताल में एक पाइजन पेशेंट को लेकर ले जा रही जननी एंबुलेंस के भी कांच फोड दिया। वाहन चालक ने बाल-बाल बचकर पथराव की सूचना सागर तिराहे पर तैनात पुलिस बल को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक पथराव करने वाले लोग भाग चुके थे।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं….
रायसेन के पास सागर भोपाल स्टेट हाइवे अमरावत घाटी पर लूट की मंशा से पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। वहां के लोग अंधेरे का फायदा उठाकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते है।



