चेकिंग के दौरान बस से जब्त किया गया लगभग 2 क्विंटल मिल्क केक, बर्फी स्वीट व हलवा

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : भगवत सिह लोधी
दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशानुसार व एसडीएम हटा राकेश मरकाम, एसडीओपी प्रशांत कुमार सुमन के मार्गदर्शन में टीआई हटा मनीष कुमार, डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने पुलिस बल के साथ संयुक्त निरीक्षण कार्यवाही करते हुए हटा नगर में यात्री बसों से परिवहन हो रहे खोवा, मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री की जांच हेतु औचक निरीक्षण किया हैं. हटा में बस स्टैंड पर बसों की चेकिंग के दौरान टीकमगढ़-कटनी बस से चार बोरियों में रखा हुआ. लगभग 2 क्विंटल मात्रा का गोपिका ब्रांड मिल्क केक मात्रा 42 किलो, कृष्णा ब्रांड बर्फी स्वीट मात्रा 120 किलो एवं कृष्णा ब्रांड हलवा मात्रा 42 किलो जिसका बाजार मूल्य लगभग 52 हजार 800 रुपए को नियमानुसार जब्त किया गया है। मौके पर बस कंडक्टर जगदीश मिश्रा से गोपिका ब्रांड मिल्क केक, कृष्णा ब्रांड बर्फी स्वीट व कृष्णा ब्रांड हलवा के नमूनें लिए गए हैं. उक्त मिठाईयों के नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. मौके पर बस कंडक्टर के पास खाद्य सामग्री के परिवहन हेतु खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया है।



