धार्मिकमध्य प्रदेश
अखंड ब्रहमांण के पालनहार है श्री कृष्ण : महेन्द्र यादव
सिलवानी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सोमवार को ग्राम पंचायत सिंगपुरी (उचेरा) के ग्राम डोकरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश अनुसार मंदिर प्रांगण के साफ सफाई की गई और भजन कीर्तन किया गया और भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सब बड़े धूमधाम से मनाया गया ।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने अपने संबोधन में श्री कृष्ण भगवान के चरित्र के बारे में उनकी लीलाओ के बारे के सभी ग्रामबसियो को बताया गया। कार्यक्रम के अंत मे मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और पुरष्कार वितरण किया गया ।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र यादव, सुरेंद्र रघुवंशी सचिव, मितेश जैन रोजगार सहायक, रामदयाल अदिवासी, पतिराम, भगवानदास पाल पंच, ह्र्दयराम पंच बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।



