सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले : पीताम्बर टोपनानी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को चौरसिया मंगल भवन में मंडल उमरियापान की बैठक आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के दिशा निर्देशन व जिला भाजपा के मार्गदर्शन में उमरियापान मण्डल की सदस्यता अभियान कार्यशाला सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण तिलक वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व जिलाध्यक्ष व केडीए अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, मण्डल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, ललित गौतम, जयप्रकाश चौरसिया, समाजसेेेवी संतोष दुबे की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष व केडीए अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी ने कार्यकर्ताओं को बिंदुवार सदस्यता अभियान का महत्व बताया और सदस्यता अभियान का प्रमुख उद्देश्य है कि राष्ट्र निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता जन जन तक पहुंच कर हर एक बूथ स्तर पर लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ें। पीतांबर टोपनानी ने बताया कि सदस्यता अभियान का पहला चरण 2 से 25 सितंबर तक एवं दूसरा चरण एक से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। जिसमे सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन व प्रशिक्षण दिया जाएगा। आने वाले समय में सदस्यता अभियान में बढ चढ़ कर हिस्सा लेने को सभी कार्यकर्ता सक्रियता से कार्य करें जिससे अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यकर्ता बने ।
बैठक में केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, सुरेश राय, मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, बसंत चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, संतोष दुबे, ललित गौतम, रामजी ब्यौहार, संदीप सोनी, प्रमोद असाटी, नंदू नामदेव, चन्देश चौरसिया, पारस पटेल, अंकित झारिया, आशीष चौरसिया, जगन्नाथ माझी, हिमांशु चौरसिया, बड्डा गुप्ता, अज्जू सोनी, शैलेन्द्र झारिया, प्रहलाद सोनी सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी गण, समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व आसपास के क्षेत्रों आए भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।



