मध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री रामपालसिंह ने ग्राम तिनघरा पटपरी पहुंचकर हाल-चाल जाने, हर संभव मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए

उल्टी दस्त से पीड़ित ग्रामीणों से घर घर जाकर उपचार की ली जानकारी
सिलवानी। रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह सिलवानी तहसील के आदिवासी ग्राम तिनघरा पटपरी पहुंचे। यहां पर उल्टी, दस्त से पीड़ित ग्रामीणों से उनका हालचाल जाना ।उल्लेखनीय है कि विगत दिनों तिनघरा पटपरी ग्राम में मौसमी बीमारी के कारण कुछ ग्रामीण उल्टी दस्त से बीमार हो गए थे। जिसकी सूचना मिलते ही मंत्री रामपाल सिंह ग्राम में पहुंचकर ग्रामीणों से हाल-चाल जाने। तथा अधिकारियों को निर्देश दिए की मेडिकल टीम 24 घंटे ग्राम में ही मौजूद रहकर ग्रामीणों का उपचार करें।
रविवार को पूर्व मंत्री रामपाल सिंह अचानक ग्राम तिनघरा में घर घर जाकर ग्रामीणों से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ग्राम में स्थित दूषित पेयजल स्त्रोंतो से सप्लाई बंद करते हुए ग्रामीणों को टैंकरों से पेयजल वितरण कराने, एवं बिजली समस्या को भी दुरुस्त करनें के निर्देश दिए। पूर्व मंत्री रामपालसिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला भवन में बनाए गए मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण कर चिकित्सकों से उपचार के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रामपाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा हर संभव मदद की जाएगी ग्रामीणों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों निर्देश किया कि ग्रामीणों को किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो उनकी हर तरह से मदद करना हमारा दायित्व है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा मंडल प्रभारी पूर्व राकेश खरे, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल, युवा नेता सर्वेश खरे, अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button